गिरडीह, फरवरी 25 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। बाल विवाह की सूचना पर बुधवार को बाल संरक्षण विभाग की टीम सहित बीडीओ और सीओ ताराटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचे। इस दौरान विवाह रोक बच्ची को ताराटांड़ थाने ले जाया गया। ताराटांड़ थाना से बच्ची को सीडब्लूसी के नेतृत्व में बाल संरक्षण गृह में ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार बुधवार को बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर चाईल्ड लाइन के संतोष कुमार वर्मा, बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन, पर्यवेक्षिका रेणुका लता, बाल संरक्षण विभाग के सुबोध कुमार, सेविका सीता हांसदा, मुखिया केशर मुर्मू, पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास समेत अन्य ताराटांड़ थाने की पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा विवाह को रोककर नाबालिग बच्ची को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.