सूचना पट पर मिलेगी मानचित्र बनवाने की पूरी जानकारी
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) में भवन का मानचित्र पास कराने के लिए अब जरूरी प्रक्रिया, दस्तावेज, पंजीकृत आर्किटेक्ट, शुल्क की जानकारी सूचना पट पर ही मिल जाएगी। पीडीए के सचिव विनीत सिंह ने नगर नियोजक जितेंद्र सिंह को सूचना पट लगाने का निर्देश दिया है। अभी तक मानचित्र पास कराने के लिए आने वाले लोगों को प्रक्रिया, दस्तावेज और शुल्क की जानकारी के लिए कार्यालय में इधर-उधर भटकना पड़ता था। इंदिरा भवन स्थित पीडीए के कार्यालय में ऐसी व्यवस्था नहीं, जहां लोगों को भवन का मानचित्र बनवाने के लिए एकसाथ सभी जानकारी मिल सके।कई बार जानकारी के अभाव में लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- पांचवें दिन प्राधिकरण ने नौ भवनों पर चस्पा किए नोटिस इसके बाद भी सही जानकारी नहीं मिल पाती। पीडीए के सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.