लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सूचना न देने पर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरटीआई आवेदनकर्ता मोहम्मद शोएब ने बीएसए से सूचना मांगी थी। आवेदनकर्ता ने सूचना न मिलने पर राज्य सूचना आयोग में शिकायत की थी। मामले की सुनवाई के दौरान बीएसए ने न तो सूचना दी और न ही आयोग के नोटिसों का जवाब दिया था। वहीं एक अन्य मामले में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने भ्रामक और असत्य सूचना देने पर एटा के अलीगंज ब्लॉक के तत्कालीन बीडीओ ध्यानपाल सिंह पर भी 25 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम दोनों अधिकारियों के वेतन से काटी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...