सासाराम, सितम्बर 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण में सूचना के अभाव के कारण कई शिक्षक शामिल नहीं हो पा रहे हैं। प्रशिक्षण डायट व पीटीईसी केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की सूचना प्रधानाध्यापकों के साथ बीआरसी स्तर पर भी दी जाती है। शिक्षकों का आरोप है कि कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक संबंधित शिक्षकों को समय पर प्रशिक्षण की जानकारी नहीं देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...