जहानाबाद, फरवरी 16 -- एसपी कड़ौना थाना में जन संवाद कार्यक्रम में एसपी ने सुनी शिकायत जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना मे सोमवार को जनता दरबार सह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में एसपी अपराजित लोहान ने आम लोगों की शिकायत सुनी और समस्या के निराकरण की दिशा में विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान के थाना में पहुंचते ही गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाने का औचक निरीक्षण किया साथ ही जनता से संवाद किया गया। निरीक्षण के उपरांत सरिस्ता कक्ष/बैरक भवन का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था रात्रि ड्यूटी गश्ती अभिलेख लंबित कांडों की समीक्षा कर थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने फरा...