मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सूचना आयोग में लगातार बढ़ते लंबित मामले और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर बहाली की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। आरटीआई कार्यकर्ता अमरेन्द्र कुमार के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए जवाब में इसका खुलासा हुआ है। सूचना आयोग ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग एवं राज्यपाल सचिवालय के स्तर से संचालित होती है। रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर विभागीय कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। पटना के संयुक्त सचिव डॉ. संजय कुमार द्वारा पत्र जारी कर यह जानकारी साझा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...