रांची, अप्रैल 1 -- रांची। राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए पांच नाम राजभवन की मंजूरी के लिए भेज दिये गये हैं। कार्मिक विभाग द्वारा ये नाम राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजे गये हैं। इनमें वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, धर्मवीर सिन्हा समेत रांची विवि के सहायक प्राध्यापक (अनुबंध) व छात्र व झामुमो के नेता रह चुके तनुज खत्री, कांग्रेस नेता अमूल्य नीरज खलखो व भाजपा के प्रवक्ता शिवपूजन पाठक के नाम हैं। बताया गया कि राज्यपाल की अंतिम मंजूरी मिलने के लिए बाद ही ये सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त हो सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच सूचना आयुक्तों को लेकर बैठक हुई थी। इसके बाद इन नामों को राजभवन की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...