बरेली, मार्च 22 -- रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून... बाबा रहीमदास के दाहे की इन लाइनों का अर्थ बहुत व्यापक है, लेकिन हमारी लापरवाही के चलते लगातार जलस्तर कम हो रहा है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 तक लगातार जिले में भू गर्भ के जल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर के सीबीगंज, सिविल लाइंस और आयुक्त कार्यालय इलाके की स्थिति अन्य की तुलना में काफी खराब है। भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले की आबादी 40 लाख से अधिक है। जागरूकता के तमाम अभियान चलाए जाने के बाद इतनी बड़ी आबादी में 5 फीसदी सरकारी विभागों के साथ ही दो-चार घरों में ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। किसी भी आवासीय निर्माण के दौरान वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य भी किया जा चुका है, लेकिन निगरानी न होने से लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.