बांदा, जुलाई 2 -- बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 'सूखा एवं एल नीनो का प्रभाव तथा खेत बचाओ अभियान' विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंत्री ने विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन कर एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि मंत्री ने मंडल के 10 प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव सुने। संवाद में रानी, ईश्वर प्रसाद त्रिपाठी, टीकाराम पाल, हृदेश कुमार तिवारी, शत्रुघ्न, श्री पवन शुक्ला, शिवाकांत मिश्रा, सूरजकली, आलोक सिंह सहित अन्य किसानों ने अपने नवाचार एवं खेती के अनुभव साझा किए। कृषि मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में किसान खुलकर अपने अनुभव साझा कर रहे ...