गंगापार, जून 27 -- क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर सड़क किनारे दर्जनों सुखे व जर्जर पेड़ दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने उक्त पेड़ों को काटने की मांग की है। बता दें हाईवे के ऊंचडीह बस अड्डा से लेकर कठौली व समहन गांव के बीच दर्जनों की संख्या में सूखे व जर्जर पेड़ खड़े हुए हैं। पास-पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि आंधी बारिश के दरमियान जर्जर पेड़ की डालियां टूट कर घर की छत और सड़क पर गिरते रहते हैं, जिसके कारण भय बना रहता है। मामले में वन क्षेत्राधिकारी मेजा डीएन पांडेय ने बताया कि जांच पड़ताल कर नियमानुसार पेड़ों के कटान के लिए लाट बनाकर वन निगम को भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- मकानों पर मंडरा रहा खतरा, पेड़ों के कटान की उठी मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...