मुरादाबाद, मार्च 5 -- मोहल्ला बिशनपुरा से निकलने वाले सूखा रंग आदर्श कमेटी के तत्ववावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सूखा रंग निकाला गया, जिसका सतीश शर्मा द्वारा पूजन कराया गया। सूखा रंग पूर्व सभासद मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकला, जिसका शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष अजयवीर सिंह के पुत्र उदय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण सक्सेना ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर रतेश शर्मा सतपाल सिंह अनिल चौहान सुनील सक्सेना राहुल कुमार संजय बिश्नोई सत्यम वर्मा इशांक लवी आदि बड़ी संख्या में हुरियारे मौजूद रहे। नवज्योति सूखा रंग कमेटी की ओर से भी सूखा रंग प्रतिवर्ष की भांति निकल गया। इस बार भी सबसे खास बात यह रही, कि सूखा रंग के साथ-साथ फूलों की होली भी जोरदार ढंग से खेली गई।-----टेसू के फूलों से बने रंगों संग खेली होलीहोली के सबसे खास पर्व दुलहैंडी यानि र...