अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या, संवाददाता। ईरान में जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। सूखे मेवे के साथ मसालों के दाम पर इसका प्रभाव पड़ा है। धनिया, जीरा के दाम भी पहले से बढ़ गये है। वहीं नया स्टाक आने पर इनके दामों में और बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना व्यापारियों ने जताया है। जिससे महंगाई और बढ़ सकती है। युद्ध समाप्त होने व बाजार की हालत पहले जैसी होने की कामना व्यापारी कर रहे है। फतेहगंज में थोक व्यापारी राजीव गुप्ता ने बताया कि ईरान युद्ध का असर खाद्यान्न पर पड़ा है। इसके कारण ड्राई फूड्स के दाम लगातार बढ़ रहे है। इसके दाम दस से 15 प्रतिशत तक बढ़ गये है। मसालों के दाम पर इसका असर आया है। दलहन के सामान में भी थोड़ी तेजी है। पाम, वनस्पति घी, रिफाइन्ड, मस्टर्ड आयल के दाम भी बढ़ गये है। 10 से 15 रुपये लीटर इनमे दाम में इजाफा हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.