सूखे में किसानों को राहत, डीजल से सिंचाई पर मिलेगा अनुदान
गोपालगंज, अगस्त 11 -- गोपालगंज। खरीफ फसल के दौरान कम बारिश या सूखे की स्थिति में किसानों को सिंचाई के लिए डीजल अनुदान मिलेगा। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए डीजल अनुदान योजना की गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत किसानों को डीजल से पंपसेट चलाकर फसल की सिंचाई करने पर अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- 31 अगस्त तक फसल बीमा के लिए कर सकते आवेदनसिंचाई के लिए अनुदान दिशा-निर्देश के अनुसार धान की बिचड़ा सहित खड़ी फसल की सिंचाई के लिए अधिकतम तीन सिंचाई तक अनुदान का प्रावधान है। इसके लिए प्रति एकड़ 750 रुपये की दर से सहायता दी जाएगी। अन्य खरीफ फसलों में भी सिंचाई के लिए निर्धारित दर से डीजल अनुदान का लाभ मिलेगा। किसानों को वास्तविक सिंचाई क्षेत्र और निर्धारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.