नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क में हाल में चार दिन तक आयोजित हुई पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से सजावट के साथ मंदिर और कई अन्य आकृतियां बनाई गई थीं। प्रदर्शनी के बाद अब ये फूल सूखने लगे हैं। इन फूलों को एक एनजीओ को दिया जाएगा। वह फूलों से अगरबत्ती और गुलाल बनाएगी। प्रदर्शनी स्थल के करीब 25 कुंतल फूल जो सूख चुके हैं या मुरझा रहे हैं उनको एक एनजीओ को देने का फैसला लिया है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि केदारनाथ मंदिर की आकृति से ही करीब 18 कुंतल फूल निकलेंगे। इसी तरह अन्य आकृतियां व सजावट में फूल लगाए गए थे। यह फूल जिस एनजीओ को दिए जाएंगे वो फूलों से अगरबत्ती व गुलाल बनाता है। प्राधिकरण कोई पैसा नहीं लेगा। बदले में कुछ गुलाल लिया जाएगा जिसे होली के मौके पर वितरित किया जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.