झांसी, जून 19 -- झांसी (बबीना)। हर घर नल योजना बबीना के रूरल के शास्त्री नगर विफल हो गई है। एक बड़ी आबादी बूंद-बूंद को तरस रही है। दूर-दराज से रहवासी पानी लाकर प्यास बुझा रहा है। कई शिकायतों के बाद भी नतीजा सिफर रहा है। जिससे लोगों में जिम्मेदारों के विरुद्ध गुस्सा बढ़ रहा है। शास्त्रीनगर वासियों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से भारी-भरकम धनराशि पानी के लिए बहा दी गई। लेकिन, इलाके के लोगों की प्यास अब भी बरकरार है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सूखे पड़े नल, शास्त्री नगर में योजना विफल हालत यह है कि कई घरों में नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच रहा है। शास्त्री नगर में लंबे समय से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। आरोप है कि योजना के तहत पाइपलाइन...