उन्नाव, मई 23 -- गंजमुरादाबाद। सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा पर शुक्रवार शाम सूखे पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस डाल की चपेट में आकर चालक व एक सवार घायल हो गए। दोनों घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।चालक गंजमुरादाबाद कस्बा से ई रिक्शा में सवारियां लेकर बांगरमऊ की तरफ जा रहा था। शाम को बांगरमऊ क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति नसिरापुर मोड़ के निकट सड़क मार्ग किनारे खड़े एक सूखे पेड़ की मोटी डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। जिसकी एक मोटी टहनी ई रिक्शा पर गिर गई। यह भी पढ़ें- ऑटो पर गिरी बड़ी डाली, बाल बाल बचा चालक जिससे चालक व एक सवारी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को किसी नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय कुछ देर तक मौके पर अफरा तफरी...