बेगुसराय, अप्रैल 7 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तेघड़ा नगर इकाई द्वारा समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। संचालन नगर मंत्री शशि कुमार ने किया। मौके पर विभाग संयोजक आलोक कुमार ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगे भी हमें छात्र हित को ध्यान में रखकर काम करना है। छात्र संगठन द्वारा प्रतिदिन बढ़ते सूखे नशे को रोकने के लिए निरन्तर अभियान चलाने पर जोर दिया गया। विकास झा व कन्हैया ने अंबेडकर जयंती के मौके पर इकाई द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किए जाने की बात कही। नगर सह मंत्री हर्ष राज एवं राजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष रिशु कुमार, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक राहुल कुमार, सूरज कुमार, छात्रा सह प्रमुख राधा कुमारी, सोशल मीडिया संयोजक रणधीर कुमार व अमन कुमार मौजूद...