बेगुसराय, अप्रैल 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सूखे नशे की खुलेआम उपलब्धता के कारण युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है। चौक-चौराहों पर नशे का सेवन करने वालों और इसके कारोबारियों की सक्रियता से स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। बताया जाता है कि शराबबंदी के बाद सूखे नशे का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। प्रतिबंधित कफ सिरप और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों का सेवन युवा वर्ग, खासकर किशोरों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का उद्देश्य घरेलू हिंसा, झगड़े और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं में कमी लाना था लेकिन इसके बावजूद लोग कानून की अनदेखी कर नए प्रकार के नशे की ओर बढ़ रहे हैं। सूखे नशे का प्रभाव युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। नियमित सेवन करने वालों का व्यवहार...