मोतिहारी, मई 27 -- बंजरिया, एस । बंजरिया थाना क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को अभियान चलाया है। बंजरिया थाना पुलिस डॉग स्क्वाड टीम के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी। अभियान के दौरान संदिग्ध ठिकानों, घरों दुकानों सहित आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ली गयी। डॉग स्क्वाड की मदद से नशे से जुड़े पदार्थों की पहचान करने में पुलिस को काफी मदद मिल रही है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों को सूचित की जा रही है कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।बताते चले कि बंजरिया का अधिकांश क्षेत्र दियारा होने के कारण यहां के अधिकांश घरों म...