उन्नाव, फरवरी 10 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी गांव में सोमवार शाम सूखे तालाब में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, युवक शराब का लती था। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुसुम्भी गांव के रहनेवाले 38 वर्षीय बुधई पुत्र राजाराम का शव गांव के बाहर सूखे तालाब के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बुधई के तीन बेटियां कोमल, सोनम व गुड़िया हैं। पति की मौत से पत्नी राजरानी रो रोकर बेहाल होती रही। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार मृतक बुधई शराब का लती था। अजगैन इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है। परिजनों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...