औरैया, मई 25 -- कंचौसी, संवाददाता। भीषण गर्मी, अघोषित बिजली कटौती, सूखे तालाब-पोखर और बरसात में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस किसान नेताओं ने सोमवार को भाग्यनगर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ आदित्य तिवारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बावजूद रजवाहा, बंबे और तालाब सूखे पड़े हैं। नहरों और रजवाहों में पानी न छोड़े जाने से पशु-पक्षियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के 202 नंबर नाला बिनपुरापुर से दहगांव तथा दिबियापुर...