बांदा, जुलाई 26 -- बांदा। बिसंडा थाने की पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से सवा चार किलो सूखा गांजा बरामद किया। सिंहपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक युवक को सउवां पुरवा मोड़ ओरन ग्रामीण के पास अवैध सूखे गांजे के साथ पकड़ा गया है। सूखे गांजे को कब्जे में लेकर पकड़े गए युवक ओरन कस्बा अतर्रा रोड निवासी अशोक पुत्र मुन्नीलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एसआई रामनारायम सिंह, सिपाही रितिक राय, अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...