फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। दोआबा में बारिश के दिनों में संभावित सूखा की स्थिति के प्रभाव को कम करने एवं समय रहते आवश्यक तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, जल निगम शहरी व ग्रामीण, सिंचाई विभाग, पंचायतीराज विभाग, विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकरियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सम्बंधित सभी विभाग आपसी समन्वय बना कर काम करें। अमौली, धाता, विजयीपुर, बहुआ व खजुहा में बाढ़ की सम्भावना रहती है। समय के पूर्व व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। अधिशासी अभियंता निचली गंगा नहर ने डीएम को बताया कि जिले में कुल 876 तालाब हैं जिसमें 392 तालाबों को पानी से भर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बाढ़ आने की सूचना पर शरणालय मे शरण लें नागरिक...