मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। कृषि विभाग ने इस वर्ष खरीफ के सीजन में कम बारिश होने और सूखा पड़ने की आशंका जतायी है। कृषि विभाग ने किसानों से सूखा को देखते हुए धान की बजाय ज्वार, बाजरा,अरहर और मक्का की बुवाई करने की सलाह दी है। कहा है कि कम वर्षा में भी इन फसलों का बेहतर उत्पादन होगा। वहीं धान की रोपाई व सिंचाई के लिए पानी की अधिक जरूरत होगी। यदि बेहतर बारिश न हुई तो धान का उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। तेज धूप के बावजूद इस वर्ष बेहतर बारिश न होने की संभावना जताई जा रही है। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि अभी तक मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में सामान्य से भी कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- कन्नौज में लू व सूखा प्रबंधन को लेकर कार्ययोजना लागू, किसानों को जारी की गई एडवाइजरी इसी को देखते हुए कि...