गौरीगंज, जून 27 -- शुकुल बाजार। संवाददाता किसानों की जरूरत के समय नहरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। जून माह में धान की नर्सरी डालने और उसकी सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, भीषण गर्मी के बीच नहरों में पानी न होने से बेजुबान पशुओं के सामने भी पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि नहरों में पानी न आने से खेती-किसानी के साथ पशुधन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है。

नहरों की स्थिति 54 ग्राम पंचायतों वाले विकासखंड में सुबेहा, गेरावा और इन्हौंना रजबहा समेत दर्जन भर आल्पिकाओं का निर्माण कराया गया था। करीब 10 हजार किसानों के लिए तीनों रजबहों पर 216 कुलाबे बनाए गए हैं। लेकिन अधिकांश स्थानों पर पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। सुबेहा रजबहा ...