अमरोहा, अप्रैल 8 -- रजबपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव शकरपुर स्थित नहर में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, गांव से गुजर रही नहर सूखी पड़ी है। मंगलवार को सूखी नहर में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, मामले की जांच-पड़ताल की। जानकारी पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि गोकशी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.