बाराबंकी, मई 14 -- टिकैतनगर। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर शीशम का सूखा पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायल को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर शटरिंग का सामान लदा था। थाना क्षेत्र के भेलसर- टिकैतनगर मार्ग पर ग्राम मैदीपुर मोड़ के समीप गुरुवार की रात्रि साढ़े आठ बजे शटरिंग का सामान लादकर वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली पर सड़क किनारे लगा सूखा शीशम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। जिससे उसकी जद में आ जाने से ट्रैक्टर पर सवार मैकूलाल रावत (55) पुत्र रामदास निवासी ग्राम ख़ेतासराय और विकास (35) पुत्र रामतेज निवासी ग्राम मंगरौडा दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर को चला रहा मंगल पुत्र तिरकू निवासी मंगरौड़ा भी पेड़ की जद में ...