मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में सूखा प्रबंधन और बाढ़ से निपटने से संबंधित तैयारी बैठक बुधवार को जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया। जिलाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन विभाग के सह अध्यक्ष भी हैं। इस बैठक में जिले में सूखे, बाढ़ की स्थितियों पर विस्तार से चर्चा होगी। बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसमें बीस से ज्यादा विभागों की बैठक होगी। जिसमें विस्तार से चर्चा होगी। मुरादाबाद के लगभग 145 गांवों में बाढ़ की समस्या है। इसमें कुछ हाईवे के किनारे हैं जो काफी संवेदनशील हैं। यह भी पढ़ें- सूखा-बाढ़ से निपटने को..प्रशासनिक मशीनरी हो रही तैयार यह भी पढ़ें- आपने देखा इस शहर में शुरू की गई यातायात सुधार की यह मुहिम

हिंदी हिन्दुस्तान ...