जहानाबाद, जनवरी 30 -- शहर के बभना से पुलिस ने पकड़ा, धनरूआ का है निवासी दस दिनों के भीतर पकड़े गए सात स्मैक तस्कर जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सूखा नशा स्मैक समेत अन्य मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा तेज हो गया है। ऊक्त अवैध धंधे और सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचनाएं एकत्र की जा रही है। इस अभियान के तहत हीं नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को स्मैक के साथ एक और युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.30 ग्राम स्मैक जब्त हुआ है। गिरफ्तार सोनू कुमार धनरूआ ( पटना) के बड़की सिम्हारी गांव का रहने वाला है। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रबाई की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। खबर के अनुसार मादक पदार्थों का धंधा करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.