दुमका, मार्च 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के वार्ड नम्बर 1 अंतर्गत रसिकपुर बढ़ई पाड़ा में बजरंगबली मंदिर के ठीक सामने सड़क किनारे स्थित एक सूखा कुआं इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह कुआं बेकार पड़ा हुआ है और खुले में रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी सुब्रत कुमार सिंह, उत्तम कुमार शर्मा, संजय मिस्त्री, विशेष मिस्त्री, मुकेश शर्मा, निमाय चन्द्र रक्षित आदि ने नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद उर्मिला शर्मा से इस कुएं को मिट्टी से भरवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन कुत्ते, बकरी और गाय के बछड़े जैसे जानवर इसमें गिर जाते हैं, जिन्हें निकालने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुएं के आसपास छ...