नैनीताल, जुलाई 8 -- नैनीताल। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत बुधवार को सूखाताल क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट व नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के कुल 50 पौधे रोपे गए। साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है।कूटा ने की नियमितीकरण की तिथि बढ़ाने की मांगकुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूट) के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से नैनीताल में मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। यह भी...