नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर सूखाताल झील की दुर्दशा से अवगत कराया है। स्पष्ट किया है, कि यदि पालिका झील को साफ नहीं कर पा रही है, तो प्राधिकरण को सूचित करे वो अपने प्रयासों से सफाई और रख रखाव की व्यवस्था कर सके।

सूखाताल की बदहाल स्थिति सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में सूखाताल की बदहाल स्थिति की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने कई बार सूखाताल क्षेत्र का भ्रमण किया और हर बार वहां अत्यंत खराब स्थिति देखने को मिली। उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी व सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने कहा कि कभी नैनीताल की प्राकृतिक धरोहर, पर्यावरणीय संपदा और नगर के गौरव का प्रत...