आजमगढ़, फरवरी 13 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। आजमगढ़-मऊ रोड पर डिवाइडर पर अधिकारियों की लापरवाही से हरियाली की मुहिम मुरझाने लगी है। पौधे सूखने लगे हैं। सठियांव क्षेत्र के केरमा गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अभियान का शुभारंभ किए जाने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से नरौली से लेकर क्षेत्र के सठियांव तक सड़क के मध्य बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। शुरुआत में कुछ पौधों पर सुरक्षा कवच भी लगाए गए, लेकिन कई पौधे बिना ट्री गार्ड के ही छोड़ दिए गए। समय बीतने के साथ न तो नियमित सिंचाई की व्यवस्था की गई और न ही उनकी देखरेख पर ध्यान दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधरोपण के समय तो विभागीय सक्रियता दिखाई दी, लेकिन ...