चतरा, सितम्बर 26 -- चतरा, प्रतिनिधि। विश्व नदी दिवस पर चतरा की नदियों की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। सिमरिया प्रखंड के दो महत्वपूर्ण नदियों मानत और फल्गु के उद्गम का साक्षी है। सिमरिया मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर तुम्बापतरा से निकलने वाली मानत नदी लगभग 210 किलोमीटर की दूरी तय कर उत्तरी कोयल में मिलती है। वहीं बेलगड्डा से निकलने वाली फल्गु नदी गया होते हुए आगे बढ़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक दशक पहले तक मानत नदी में वर्षभर पानी का प्रवाह रहता था, लेकिन अब गर्मी में नदी सूखने लगी है। ग्रामीण उदय सिंह ने बताया कि जगह-जगह चेकडैम, भूजल का अत्यधिक दोहन, अवैध बालू उठाव और नदी क्षेत्र में अतिक्रमण से नदी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में दुर्गावती, गुरसुती, सदाबह जैसी नदियों का अस्तित्व खतरे में फल्गु...