वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को ड्रॉप मोर क्रॉप के अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक और बीएचयू के कृषि अभियंत्रण विभाग के प्रोफेसर एके नेमा ने कहा कि बागवानी फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सूखाग्रस्त क्षेत्र के लोगों में अपार समृद्धि आई है। इस पद्धति से पौधों की आवश्यकता के अनुसार पानी दिया जाता है। जिससे उनकी पैदावार ठीक होती है। इस दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत तकनीकी साहित्य का अनावरण भी किया गया। आईआईवीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. हरे कृष्ण, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. सर्वजीत, डॉ. पूजा, राकेश यादव, सुनील सिंह आदि विशेषज्ञों ने उपयोगी विचार रखे। विशेषज्ञों का स्वागत जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने किया। प्रतिभागी कृषकों को प्रमाणपत...