बागेश्वर, मई 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उद्यान विभाग बागेश्वर की ओर से राजकीय पौधालय बागेश्वर में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना एवं रखरखाव विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के करीब 100 किसानों ने भाग लिया। साथ ही राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार ने किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर आधारित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लाभ एवं रखरखाव की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मल्चिंग तकनीक से सब्जियों की बढ़ी पैदावार, किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ केवीके के विषय विशेषज्ञ हरीश जोशी न...