लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान का मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक में निस्तारण हुआ। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 मामले आए। इसमें से एक में पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिए जाने पर इस प्रकरण को समाप्त किया गया। इसी प्रकार आर्बीट्रेशन से निस्तारण हेतु 16 सन्दर्भ काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...