मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो में 'सतत कृषि के लिए सूक्ष्मजीवी नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला सह अनुसंधान-उद्योग संवाद' का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय कार्यक्रम ने देश में सूक्ष्मजीव आधारित कृषि प्रौद्योगिकियों के विकास, प्रसार और व्यावसायीकरण के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 350 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.बी सिंह, कुलपति, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या ने कहा कि सूक्ष्मजीव आधारित प्रौद्योगिकियाँ वर्तमान कृषि चुनौतियों का दीर्घकालिक समाधान प्रस्तुत करती हैं और भविष्य की टिकाऊ कृषि का आधार बनने जा रही हैं। अध्यक्षता करते ह...