सासाराम, सितम्बर 2 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अंजबित सिंह कॉलेज में बुधवार को माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया की ओर से माइक्रोफेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सूक्ष्मजीवों के लाभकारी और हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सूक्ष्मजीव हमारे मित्र भी हैं और दुश्मन भी, इसलिए इनके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता और उनसे होने वाले नुकसान को रेखांकित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...