मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। नगर के लोहंदी में रविवार को साहित्य चेतना समाज और वसंत बहार चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चेतना प्रवाह कार्यक्रम में ओम विचार पुस्तक विमोचन एवं कवि-गोष्ठी का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पुस्तक का विमोचन करते हुए विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त न्यायिक डॉ. विश्राम यादव ने कहा कि ओम प्रकाश त्रिपाठी रचित ओम के विचार पुस्तक सुभाषित, सूक्तियों माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज को दिशा मिलती है। अध्यक्षता कर रहे गणेश गंभीर ने कहा कि ओम के विचार अच्छी सूक्तियों का संग्रह है। इस अवसर पर हुई काव्य गोष्ठी में अनिल यादव, रेखा चौरसिया, सारिका चौरसिया, पूजा यादव, नंदनी वर्मा, लल्लूजी तिवारी, श्याम अचल, ईला जायसवाल, केदारनाथ सविता, पूजा यादव, राकेश मिश्रा अन्नू सरोज, विजय श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने काव्य...