फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद। जनपदीय एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत 50 पशुपालकों को अमृतपुर में संचालित सूकर फार्म का विजिट कराया गया। इसमें पशुपालकों को वृहद स्तर पर बड़े फार्म स्थापित करने को प्रोत्साहित किया गया। फार्म के संचालक अतुल प्रताप सिंह ने सूकर पालन के लाभ बताये। इस दौरान डॉ.भूपेंद्र सिंह, राशिका श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अर्जुन वर्मा, ज्योति वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...