मुंगेर, मार्च 29 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र के रजौन बांध के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क पर अचानक सूअरों के आ जाने से दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक ई-रिक्शा चालक और एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, असरगंज बाजार से अमैया गांव जा रहे ई-रिक्शा चालक का संतुलन रजौन बांध के पास अचानक सड़क पर आए सूअर के कारण बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना के पीटीसी मुन्ना कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान अमैया गांव ...