गोंडा, जून 10 -- मनकापुर। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर बुधवार को देवीपाटन के मंडल अध्यक्ष सूरज राजभर के नेतृत्व में विजय दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में डीजे के साथ बाइक रैली कटहर बुटहनी से बल्लीपुर, रुदापुर, सोतिया, परसापुर थनवा, हरदवा, महादेवा, नरायनपुर ग्रांट होते हुए गोहन्ना में स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गई। पार्टी जिलाध्यक्ष राधे श्याम उर्फ पप्पू राजभर ने मौजूद कार्यकर्ताओं व आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांता सैयद सालार गाजी ने भारत के कई राज्यों में मां बहनों के साथ दुर्व्यवहार व मठ मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाकर अपना शासन चलाया। यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव का आयोजन बहराइच की धरती पर पहुंचने उसका ...