लखनऊ, जून 1 -- राष्ट्रचेतना, इतिहास और साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार एक बड़ी सांस्कृतिक पहल शुरू करने जा रही है। भारतेंदु नाट्य अकादमी ने अखंड भारत के स्वातंत्र्य वीरों, ऐतिहासिक नायकों और महान साहित्यकारों की कृतियों पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुतियों की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों और सांस्कृतिक केंद्रों पर नाटकों का मंचन किया जाएगा। महाराजा सुहेलदेव, बिजली पासी सहित तमाम अन्य राष्ट्रनायक मंच पर जीवंत होते दिखेंगे。

योजना की प्रमुख प्रस्तुतियाँ इस योजना के अंतर्गत 'आनंदमठ' और 'महाराजा सुहेलदेव' को प्रमुख फ्लैगशिप प्रस्तुतियों के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा स्वातंत्र्य संग्राम और भारतीय इतिहास के वीर नायकों पर आधारित 'बिजली पासी'...