मुंगेर, अगस्त 5 -- तारापुर, निज संवाददाता। सावन माह के दौरान मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से कांवरियों को राहत मिली। सुहावने मौसम के बीच सुल्तानगंज की पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबाधाम जा रहे गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवरिया पथ पर बोलबम, हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु बोलबम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। हालांकि, दोपहर करीब एक बजे के बाद तेज धूप और उमस बढ़ने से कांवरियों की संख्या मार्ग पर कुछ कम हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए श्रद्धालुओं ने कांवरिया पथ के किनारे पेड़ों की छांव, धर्मशालाओं, टेंट सिटी तथा निजी प्रतिष्ठानों में विश्राम किया। दोपहर बाद कांवरियों का रैला एकबार फिर बोलबम के जयकारे के साथ आगे बढ़ने लगे।कांवरियों ने बत...