अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या,संवाददाता। श्री शंभू महादेव मंदिर में ध्वजारोहण आयोजन में श्रद्धालुओं को दर्शन की व्यवस्था निर्बाध जारी रही।

मुख्यमंत्री का आगमन मंदिर प्रांगण में योगी आदित्यनाथ के पहुंचने और उनके पूजन के दौरान कुछ मिनट के लिए श्रद्धालु स्वयं स्थान पर खड़े हो गए। इस दौरान लगातार जय श्री राम के उदघोष भी लगते रहे। हालांकि जैसे-जैसे मुख्यमंत्री आगे बढ़ते रहे श्रद्धालुओं के दर्शन करने की प्रक्रिया तेज हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री के आने और जाने तक बीच के समय में रामपथ के निश्चित दायरे में वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया था। राममंदिर के प्रांगण में आयोजन होने के बावजूद समयानुसार दर्शन कर क्रम जारी रहा। हालांकि कार्यक्रम के दौरान पास धारकों को रोक दिया गया था आयोजन समाप्त होते ही उन्हें भी दर्शन करने की अनुमति दे दी गई। आयोज...