रांची, मई 13 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के पुरियो गांव स्थित संत जगत ज्ञान एमएम पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय की छात्रा सुहानी सिन्हा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्या भारती ने 90 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अदिति सिंह और रिया कुमारी ने 83.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्या मिश्रा ने 83 प्रतिशत और आलिया आफरीन ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन विद्यालय...