जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। घर में बने कुएं में फिसलकर गिरने से सत्रह वर्षीय युवक की मौत की खबर से सुहानी बिगहा गांव में मातम पसरा गया। घटना शनिवार की रात लगभग नौ बजे की बताई गई है। बताया जाता है कि युवक इन्द्रजीत कुमार खाना खाकर दालान में सोने जा रहा था, लेकिन घर के अंदर बने कुंए में फिसलकर जा गिरा। हालांकि घर में और भी परिजन थे जो अपने अपने कमरे में बंद थे। गिरने की आवाज सुन कर युवक के पिता संतोष प्रसाद को आभास हुआ कि कुंआ में कोई गिर गया है। वह जाकर कुएं में देखे तथा शोर मचाने लगे। गांव के लोग आकर उसे कुंए से निकाल लिया, लेकिन बेहोशी की हालत में था। उसे सीएचसी हुलास गंज में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए हुलास गंज पुलिस द्वारा जहानाबाद भेजा गया।

हिंदी हिन्दु...