हाजीपुर, मार्च 23 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के लोदीपुर की छात्रा सुहानी कुमारी का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पंचायत एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मौके पर समाजसेवी सकेश कुमार सिंह ने सुहानी कुमारी को सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस सफलता के लिए उनके माता नीतू देवी एवं पिता राघवेन्द्र सहनी को बधाई दी। उनके संघर्ष, समर्पण और बेटी की शिक्षा के प्रति सजगता को इस उपलब्धि का आधार बताया। इस मौके पर नीतू देवी, क्रांति सहनी, अमरेन्द्र सहनी, इन्द्रजीत सहनी, सुचीन्दर राय, विनोद राय समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...