सुहागिन महिला व कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
जमुई, जुलाई 1 -- खैरा। निज प्रतिनिधि प्रखंड के खुटौना गांव स्थित मां काली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे 501 सुहागिन महिला एवं कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। ढ़ोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली। इस यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा गांव "जय मां काली" के जयकारों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कलश यात्रा मां काली मंदिर परिसर से शुरू होकर नारियाना क्यूल नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञाचार्य दीपक पांडेय के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापना एवं संकल्प कराया गया। महायज्ञ के यजमान बजरंगी रावत अपनी पत्नी के साथ पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.